संदेश

2015 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आंखों का सोन्दर्ये

कई कारणों से आँखों के नीचे काले घेरे हो जाते है जिनमें मुख्य कारण पेट की खराबी ,लिवर की कमजोरी,संतुलित भोजन न करना,मानसिक तनाव और अधिक चिंता आदि होते हैं।अत:इन कारणों को दूर करे और अग्रलिखित उपाय करें कालापन दूर हो जाएगा:-1.रोजाना दूध की मलाई काले घेरे पर लगाया करें।2.कच्चे आलू को बीच में से काट लें और इन्हे आँखों पर रखकर लेट जाएं आलू इस तरह से रखे की काले घेरे को स्पर्स करते रहें 20-25 मिनट बाद पानी से धो डालें।3.खीरा ककड़ी के टुकड़े इन घेरों पर घिसने से कालापन दूर होता है।

अपने स्वास्थ्य की रक्षा कीजिए

शरीर स्वस्थ हो तो मन प्रसन्न रहता है। यदि मन प्रसन्न हो तो तन स्वस्थ रहता है। तन,मन प्रसन्न व् स्वस्थ हो,जीवन सुखी व समृद्ध होता है। जब परिवार के लोग स्वस्थ और प्रसन्न रहते है। तब परिवार का उचित विकास होता है,जब परिवार स्वस्थ,सुखी और समृद्ध रहते है तब राष्ट्र का उचित विकास होता है। अत: हम स्वस्थ और सुखी होंगे तो हमारा राष्ट्र भी स्वस्थ सुखी और समृद्ध शाली होगा।